देश भक्ति गीत – आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की

 

आओ बच्चों तुम्हें  दिखाएं  झांकी  हिंदुस्तान की।

इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की

 वंदे मातरम, वंदे मातरम ….

 

उत्तर में रखवाली  करता  पर्वतराज विराट है 

दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है 

जमुना जी  के तट को देखो गंगा का ये घाट है 

बाट-बाट में हाट-हाट  में यहाँ  निराला ठाठ है 

देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की 

इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती हैं बलिदान की

वंदे मातरम, वंदे मातरम…

Read more